विजिलेंस टीम ने लेखपाल को घूस लेते पकड़ा

Feb 23, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - प्रयागराज की विजिलेंस टीम ने सोमवार को मंझनपुर तहसील के एक लेखपाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भोलानाथ जायसवाल ने हैसियत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिसमें लेखपाल ने रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने लेखपाल को मिठाई की दुकान पर पकड़ा।

विजिलेंस टीम ने लेखपाल को घूस लेते पकड़ा

विजिलेंस टीम (सतर्कता विभाग) की प्रयागराज टीम ने सोमवार को मंझनपुर तहसील के एक लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट बनाने के लिए लेखपाल ने रुपये मांगे थे। टीम लेखपाल को लेकर अपने साथ चली गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चंपहा बाजार निवासी भोलानाथ जायसवाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाना था। हैसियत प्रमाण पत्र के लिए भोलानाथ ने आवेदन किया। लेखपाल की रिपोर्ट लगनी थी। हलका लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य ने पहले तो काफी दिनों तक दौड़ाया।

इसके बाद कहा कि यदि मनमाफिक रिपोर्ट लगवानी है तो दस हजार रुपया रिश्वत चाहिए। लेखपाल से परेशान भोलानाथ ने मामले की शिकायत विजिलेंस की प्रयागराज टीम से शिकायत की। मामले को टीम ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने की बात कही। सोमवार को लेखपाल ने दस हजार रुपया लेने के लिए भोलनाथ को चंपहा बाजार की एक मिठाई की दुकान में बुलाया। वहां भोलानाथ ने लेखपाल को दस हजार रुपये दिए, इसी दौरान रंगेहाथ टीम ने लेखपाल को पकड़ लिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर लेखपाल को टीम अपने साथ ले गई। वर्जन- लेखपाल के पकड़े जाने की फिलहाल अभी मौखिक जानकारी मिली है। विजिलेंस टीम ने यदि कार्रवाई की है तो लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। लेखपाल को निलंबित भी किया जाएगा। -एसपी वर्मा, एसडीएम मंझनपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।