ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपूर्व प्रधानपति की हत्या की साजिश का वीडियो वायरल

पूर्व प्रधानपति की हत्या की साजिश का वीडियो वायरल

कौशाम्बी के पाली उपरहार गांव के एक पूर्व प्रधान पति के हत्या की साजिश रचने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देख पूर्व प्रधान का कुनबा सहम गया। आरोप है चुनावी खुन्नस में वर्तमान प्रधान ने साथियों के साथ...

पूर्व प्रधानपति की हत्या की साजिश का वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 29 Jun 2020 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पाली उपरहार निवासी गंगा शरण मिश्र, पुत्र मोहन लाल ने बताया कि उसकी पत्नी गांव की पूर्व प्रधान थी। राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के कारण गांव के कुछ लोग रंजिश रखते है। आरोप है सभी मिलकर उसकी हत्या का षड़यंत्र रच रहे है। शनिवार को वीडियो रेलवे हुआ तो परिवार के लोग सहम गए। मामले की शिकायत कौशाम्बी पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़ित पूर्व प्रधान पति ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें