जिले भर में बरसा रंगा, सराबोर रहे लोग
Kausambi News - रंगों के पर्व होली बुधवार और गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोग अबीर-गुलाल उड़ाते रहे और डीजे की धुन पर थिरकते रहे। पुलिस-प्रशासन ने पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरायअकिल में होली सात दिनों तक मनाई जाएगी और मंझनपुर में जुलूस निकाला जाएगा।
रंगों के पर्व होली बुधवार व गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया है। दो दिवसीय पर्व के दौरान लोगों ने जहां खूब अबीर-गुलाल उड़ाया वहीं डीजे व साउंड बजाकर गलियों में हुड़दंग किया। इतना ही नहीं गंवई कलाकारों ने फाग गीत गाकर लोक कला को जीवंत किया। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय मंझनपुर से लेकर जिले के प्रत्येक गांव व कस्बों में होली का हुड़दंग देखने को मिला। बुधवार सुबह आठ बजे से देर रात तक होली का कार्यक्रम चलता रहा। कुछ लोग अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाते दिखे तो कुछ रंगों की बौछार करते नजर आए।
गांवों व कस्बों में लगे डीजे व साउंड की धुन पर युवा थिरकते हुए होली का आनंद लेते रहे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों पर होली का रंग चढ़ा दिखाई दिया। पिट्ठू पिचकारी लेकर वे भी घरों के सामने से आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाते रहे। शाम को महिलाएं पास-पास व परिजनों से मिलीं और अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए पकवानों का मजा लिया। यही हाल दूसरे दिन गुरुवार को भी देखने को मिला। सुबह के आठ बजते ही रंगोत्सव शुरू हो गया और प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी के साथ-साथ बाल्टी आदि से रंग डालकर पर्व का आनंद लोगों ने लिया। दो दिवसीय रंगोत्सव सकुशल संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।---------------पुलिस लाइन में खेली गई कपड़ा फाड़ होलीबुधवार की ड्यूटी के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस लाइन में होली का उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी ने स्वयं रंगों की बौछार महकमे के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर की। एक दूसरे को जमकर रंग-अबीर गुलाल लगाया गया। एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी, जर्नादन पांडेय, अभिषेक सिंह, शिवांक सिंह ने एसपी को रंग लगाया। इसके बाद पुलि कर्मियों ने जमकर डांस किया। कपड़ा फाड़ होली भी पुलिस कर्मियों ने खेली।--------------पर्व सकुशल संपन्न होने पर मिली राहतहोलिका दहन से लेकर होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन संजीदा रहा। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारी व एसपी के निर्देश पर सीओ व थानाध्यक्षों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जिले भर में पर्व सकुशल संपन्न कराया। पर्व के दौरान बुधवार व गुरुवार को मुख्यालय मंझनपुर से लेकर करारी, सरायअकिल, पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी, महेवाघाट आदि थाना क्षेत्रों में चौराहों, तिराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी क्षेत्र में मुस्तैद नजर आए। पर्व सकुशल संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।------------सरायअकिल में सात दिनों तक मनाई जाएगी होलीसरायअकिल की होली अनोखे अंदाज में मनाई जाती है। होली पूरे जिले में दो दिन मनाई जाती है, लेकिन सरायअकिल में होली सात दिन मनाई जाएगी। इसकी लोगों ने तैयारी रक रखी है। धूमधाम के साथ सरायअकिल में सात दिन रंग बरसेगा। अबीर उड़ेगा। डीजे के धुन पर लोग नाचते-गाते रहेंगे। सरायअकिल संवेदनशल कस्बे में आता है, इसलिए यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम भी किए गए हैं।---------आज निकलेगा जुलूसमंझनपुर के लोगों ने होली पर्व पर एक नया ईजाद किया है। पहले यहां दो दिन ही होली मनाई जाती थी, लेकिन दो साल से तीन दिन तक होली मनाई जाएगी। शुक्रवार को बाजार से होलीहारों का जुलूस निकलेगा। बाजे-गाजे के साथ होलीहारों की टोली पूरी शान के साथ भ्रमण करते हुए चौराहा तक आएगी। युवाओं ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


