नलकूप और आम के बाग में लगाई आग

Mar 02, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में रात को अराजक तत्वों ने एक आम के बाग और नलकूप में आग लगा दी। इससे नलकूप का सारा सामान जल गया और 4-5 आम के पेड़ भी नष्ट हो गए। पीड़ित इमरान अहमद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नलकूप और आम के बाग में लगाई आग

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में बीती देर रात अराजक तत्वों ने आम की बाग और नलकूप में आग लगा दी जिससे नलकूप के ऊपर रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही आम के लगभग 4 से 5 पेड़ भी जल गए । पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव के रहने वाले इमरान अहमद पुत्र इकरामुद्दीन ने सोमवार को संदीपन घाट थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि घर के पास ही उनकी आम की बाग है जिसमें वह नलकूप भी चलाते हैं बीती देर रात लगभग दर्जन भर की संख्या में आए लोगों ने उनके नलकूप में आग लगा दी इसके साथ ही आम की बाग में भी आग लगाए जिसमें पांच पेड़ आम भी जल गया पीड़ित ने यह भी बताया कि बीते 2 महीने पहले पारिवारिक कब्रिस्तान की बाउंड्री को भी तोड़ा गया था।

पीड़ित ने जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं तहरीर पाकर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।