नियमित टीकाकरण को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Feb 17, 2026 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - नेवादा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण और साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया और जनजागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नियमित टीकाकरण को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

नेवादा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर नियमित टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण एवं ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज मंडल गौरव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर मनोज त्रिपाठी के साथ सीएचओ, हेल्थ सुपरवाइजर, एएनएम सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान टीम के साथ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा, सहायक शोध अधिकारी उत्सव सुधारकर, आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर डॉ. रमेश सिंह और ब्लॉक प्रबंधक संजय कुमार ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के चिकित्सकों के अलावा सभी कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।