विद्यालय प्रबंधक महासभा के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर हुई बैठक

Oct 20, 2024 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का प्रांतीय अधिवेशन 25 अक्तूबर को प्रयागराज में होगा। बैठक में प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र सिंह और अन्य सदस्यों ने विचार किए। सम्मेलन में लगभग 1000 प्रबंधक शामिल...

विद्यालय प्रबंधक महासभा के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर हुई बैठक

उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का 25 अक्तूबर को प्रयागराज में एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन होगा। इसे लेकर रविवार को भरवारी में विद्यालय के प्रबंधकों ने बैठक की। बैठक में प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज राम प्यारे पाल व जिला महामंत्री शिव शंकर केसरी ने विचार रखे। प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने बैठक के बाबत बताया कि प्रांतीय सम्मेलन सरदार पटेल सेवा संस्थान अलोपीबाग में आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर के लगभग एक हजार प्रबंधक सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल प्रयागराज आरएन विश्वकर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज प्रतापनारायण सिंह होंगे। बैठक में हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेन्द्र केसरवानी उर्फ कोको, नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी उर्फ गिल्ली महाराज, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक पितम्बर लाल केसरवानी व राधा कृष्ण केसरवानी उर्फ मुन्ना मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।