मेधावियों को माला पहनाकर किया गया सम्मानित
Kausambi News - सिराथू में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्रों को उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने सम्मानित किया। हाईस्कूल में साक्षी मिश्रा ने प्रदेश मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों रिया यादव, सौरभ कुमार, खुशी देवी, और अंजली देवी को भी पुरस्कार दिए गए। छात्रों को सफलता के मंत्र भी बताए गए।
सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाईस्कूल में प्रदेश मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाली एवं जनपद टॉपर साक्षी मिश्रा को विशेष रूप से सम्मान दिया गया।हाईस्कूल की परीक्षा में धर्मा देवी इंटर कॉलेज में रिया यादव एवं सौरभ कुमार मौर्य को दूसरे स्थान, खुशी देवी को चौथा स्थान, आर्थिक द्विवेदी, विपिन सिंह व नेहा देवी को पांचवां स्थान तथा रुद्र प्रताप को छठा स्थान मिला था।
इनको माला पहनाकर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद टॉप करने वाली अंजली देवी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ सिंह को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी, सिराथू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालेंद्रधर द्विवेदी, प्रवक्ता सज्जन सिंह, पुनीत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


