Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsUrgent Call for Voter Registration Manjhanpur Officials Intensify Efforts for SIR Completion
एसआईआर फार्म वापस न करने वालों का कटेगा नाम

एसआईआर फार्म वापस न करने वालों का कटेगा नाम

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में एसडीएम एसपी वर्मा ने मतदाता सूची के लिए गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को तेज कर दिया है। बीएलओ के साथ ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के कर्मचारी भी जुट गए हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे फार्म भरकर वापस करें, अन्यथा उनका नाम सूची से काट दिया जाएगा।

Nov 28, 2025 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीएलओ के सहयोग के लिए ऐन वक्त ग्राम पंचायत व नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी लगा दिया गया। एसडीएम मंझनपुर ने मतदाताओं से आह्वान किया है कि वह फार्म भरकर बीएलओ को वापस करें। फार्म वापस न करने वालों का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। एसआईआर का कार्य पूर्ण करने के लिए मंझनपुर एसडीएम एसपी वर्मा ने मातहतों पर शिकंजा कस दिया है। वह लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। साथ ही भ्रमण करके लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। एसआईआर के कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीएम ने ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों के कर्मचारियों को बीएलओ के साथ लगा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीएम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि चार दिसंबर तक शत-प्रतिशत एसआईआर फार्म भर जाएं और उनकी डाटा फीडिंग भी हो जाए। डाटा फीडिंग का हर घंटे अपडेट लिया जा रहा है। यदि किसी भी कर्मचारी की डाटा फिडिंग में प्रगति खराब मिलती है तो उससे सीधा संपर्क भी किया जा रहा है। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया है कि एसआईआर फार्म भरकर वह अपने बीएलओ को वापस करें। यदि फार्म वापस नहीं किया गया तो मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।