Kausambi News: बारिश में धंसी पुलिया राहगीरों के लिए बनी खतरा

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सैकड़ों छात्र-ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमनफोटो-सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। अझुवा नेशनल हाईवे पर कट बंद होने के बाद केन, टांडा और भौतर क्

बारिश में धंसी पुलिया राहगीरों के लिए बनी खतरा
बारिश में धंसी पुलिया राहगीरों के लिए बनी खतरा

Kausambi News: अजुहा नेशनल हाईवे पर कट बंद होने के बाद केन, टांडा और भौतर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों तथा कई स्कूलों के सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन अझुवा-भौतर-केन मार्ग से हो रहा है। लगातार बारिश के चलते केन और टांडा मार्ग के बीच नहर के पास स्थित पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है। मार्ग का एक हिस्सा कट जाने से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अजुहा नेशनल हाईवे पर एनएचएआई द्वारा कट बंद दिए जाने के बाद दर्जनभर गांवों के सैकड़ों लोगों व छात्र-छात्राओं का आवागमन अझुवा-भौतर-केन मार्ग से हो रहा है।

मार्ग से प्रतिदिन साइकिल, बाइक एवं चार पहिया वाहनों से सैकड़ो छात्र विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावकों और ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। केन गांव निवासी शंकरलाल ने डीएम से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत करते हुए क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को नेशनल हाइवे से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराकर आवागमन सुरक्षित कराना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।