संस्कृत महाविद्यालय में 20 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न
विकास खंड कौशाम्बी के मोहिद्दीनपुर गांव में पंडित श्रीश्याम विंदा प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में बीस बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। मुख्य अतिथि जय राम दास जी महराज और विशिष्ट अतिथि मंत्री सोहन लाल माली रहे। कथा वाचक अतुल महाराज ने बटुकों को गुरुजन और माता-पिता का सम्मान बढ़ाने की प्रेरणा दी।

विकास खंड कौशाम्बी के मोहिद्दीनपुर गांव स्थित पंडित श्रीश्याम विंदा प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को बीस बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ घाट श्रृंगवेरपुर के जय राम दास जी महराज व विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल माली एवं कथा वाचक अतुल महराज रहे। इस दौरान कथा वाचक अतुल महाराज के द्वारा बटुकों को ज्ञान, अनुशासन, सदाचार का पालन करते हुए गुरुजन, माता-पिता के मान सम्मान बढ़ाने की प्रेरणा दी गई। इतना ही नहीं सभी बटुकों को उपनयन संस्कार के बारे महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा कि उपनयन संस्कार बालक की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस मौके पर प्रबंधक चंद्र भूषण मिश्र, दिनेश त्रिपाठी, प्राचार्य राम कल्याण मिश्र, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर चौधरी, विनोद मिश्र, नीरज पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


