Kausambi News: पंफलेट्स, पोस्टर पर प्रकाशक का नाम छपना अनिवार्य

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को देखते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रिंटर्स एवं मुद्रकों को प्रचार सामग्री पर मुद्रक-प्रकाशक का नाम-पता छापने और प्रकाशक से हस्ताक्षरित पहचान घोषणा लेने के निर्देश दिए हैं। मुद्रण के बाद घोषणा व दस्तावेज की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजनी होगी। उल्लंघन पर छह माह तक कारावास, दो हजार रुपये तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Kausambi News: पंफलेट्स, पोस्टर पर प्रकाशक का नाम छपना अनिवार्य

Kausambi News: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद के सभी प्रिंटर्स एवं मुद्रक को निर्देश जारी कर दिया है। कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित पंफलेट्स, पोस्टरों, हैंडबिल, प्लेकार्ड या पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री के मुद्रण और प्रकाशन पर मुखपृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पता स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा है कि प्रिंटर्स एवं मुद्रक को इच्छुक प्रकाशन से उसकी पहचान के संबंध में घोषणा प्राप्त करनी होगी, जिस पर उसके हस्ताक्षर हों तथा दो ऐसे व्यक्तियों द्वारा सत्यापन किया गया हो, जो उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हों। दस्तावेज मुद्रित होते ही, प्रिंटर को घोषणा की एक प्रति तथा दस्तावेज की एक प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजनी होंगी। यदि दस्तावेज का मुद्रण राज्य की राजधानी में हुआ हो और उसे जिले के जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी चाहिए, जिसमें इसका मुद्रण किसी अन्य दशा में हुआ हो।

निर्वाचन प्रचार सामग्री के मुद्रण के निर्देश

---------------

उल्लंघन पर दंड का प्रावधान

उल्लंघन पर सजा का प्रावधान-

इस धारा के किन्हीं उपबंधों का उल्लंघन किए जाने पर छह माह तक के कारावास अथवा दो हजार रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। तथापि यह प्रतिबंध केवल निर्वाचन सभा की तारीख, समय, स्थान और अन्य विवरणों या निर्वाचन अभिकर्ताओं या कार्यकर्ताओं के लिए नेमी अनुदेशों की घोषणा से संबंधित किसी हैंडबिल, प्लेकार्ड या पोस्टर पर लागू नहीं होते हैं।

-----------

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश

आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी-

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त प्रिंटर्स एवं मुद्रक से अपील की है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा निर्वाचन संबंधी प्रचार सामग्री के मुद्रण एवं प्रकाशन में निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦निर्वाचन प्रचार सामग्री के मुखपृष्ठ पर क्या अंकित करना अनिवार्य है?−
मुखपृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पता स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: पंफलेट्स, पोस्टर पर प्रकाशक का नाम छपना अनिवार्य