विद्युत पोल तोड़ने में डंपर चालक पर मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीमंझनपुर में बेकाबू डंपर की टक्कर से तीन बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 17 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हुई। इस घटना के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग चौराहे पर मंगलवार की रात बेकाबू डंपर की टक्कर से बिजली के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। पिन इंसुलेटर, एलटी तार व क्रॉस आर्म भी क्षतिग्रस्त हुआ था। इसकी वजह से करीब 17 गांवों की सप्लाई बाधित हुई थी। नतीजतन भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मामले में घटमापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। सप्लाई बहाल करा दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


