ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीअनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दो घायल

अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दो घायल

करारी-मंझनपुर मार्ग पर चपरी आम ओसा के समीप गुरुवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट...

अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 10 Oct 2019 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

करारी-मंझनपुर मार्ग पर चपरी आम ओसा के समीप गुरुवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। बस में कोई सवारी नहीं थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक घायल की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

मंझनपुर से गुरुवार की सुबह एक खाली बस करारी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि चपरी आम गांव के पास बस ने बाइक सवार संजय (28) पुत्र सूरज व ममता (40) पत्नी रामचंद्र निवासी सल्लाहपुर को टक्कर मार दी उसके बाद सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवारी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। बस पलटने के बाद आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आननफानन में घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल संजय व ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संजय की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें