ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीबेकाबू बोलेरो ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को रौंदा, मौत

बेकाबू बोलेरो ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को रौंदा, मौत

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ चौराहा के समीप सोमवार सुबह बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार एक रेस्टोरेंट कर्मचारी को रौंद...

बेकाबू बोलेरो ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को रौंदा, मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 01 Feb 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी। हिन्दुस्तान संवाद

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ चौराहा के समीप सोमवार सुबह बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार एक रेस्टोरेंट कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कोई सामान लेने बाजार जा रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

सैनी इलाके के गाजी मियां का पुरवा गांव का पप्पू (40) पुत्र इकबाल अहमद कछुआ चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार सुबह वह रेस्टोरेंट का कोई सामान लेने बाजार जा रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कर्मचारी छिटककर गिर पड़ा। इस दौरान बोलेरो उसे रौंदते हुए गुजर गई। जिससे मौके पर उसकी दर्दनाम मौत हो गई। मनहूस खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। स्थानीय कुछ राहगीरों ने बोलेरो का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है। रेस्टोरेंट कर्मचारी की जान जाने से पीड़ित परिजनों की रो-रो कर हालत खराब है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े