ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदो बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

दो बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से गौतमबुद्ध नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के छह बाल...

दो बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 09 Dec 2018 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से गौतमबुद्ध नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के छह बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से दो बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ।

नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान से चयनित हुई जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर की छात्रा आरती यादव ने किशोरियों एवं महिलाओं में होने वाले मासिक चक्र एवं उनकी व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने संबंधी परियोजना प्रस्तुत की। वहीं नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी की छात्रा आस्था तिवारी ने घरेलू दवाइयों के माध्यम से आसान उपचार संबंधित परियोजना प्रस्तुत की। करीब 300 परियोजनाओं में से चुनी गई 42 परियोजनाओं में आरती यादव और आस्था तिवारी की भी परियोजना को शामिल किया गया। दोनों बाल वैज्ञानिक अपनी परियोजनाएं लेकर 27 से 31 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। आरती और आस्था के चयन पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, डीआईओएस एसके सिंह समेत डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. एसके सिंह, संजय प्रजापति, अभिजीत कुमार ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें