बेकाबू बाइकों की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल
Kausambi News - रविवार दोपहर चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के पास दो बेकाबू बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला बच गई। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महेंद्र कुमार...

चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के समीप रविवार दोपहर बेकाबू बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे बैठी महिला बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बाबातारा गांव निवासी महेंद्र कुमार एक महिला के साथ रविवार दोपहर बाइक से मनौरी बाजार सामान खरीदने गया था। सामान खरीदने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सैयद सरांवा गांव के समीप सामने से आ रहे बेकाबू बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दानियालपुर गांव निवासी मानू पुत्र भोला और महेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि महिला को चोट नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।