संदिग्ध दशा में दो किशोरियां लापता, मुकदमा
मंझनपुर के कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरियां संदिग्ध अवस्था में लापता हो गईं। 15 वर्षीय लड़की 26 मई को 14 वर्षीय पड़ोसन के साथ बिना बताए गई। परिवार ने पहले खुद खोजबीन की, फिर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू की है।

मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियां संदिग्धदशा में घर से लापता हो गईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 26 मई की सुबह पड़ोसन की 14 वर्षीय बेटी के साथ किसी को कुछ बताए बिना चली गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर बुधवार को पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम किया है।
डीएसपी शिवांक सिंह ने जल्द ही किशोरियों को सकुशल बरामद कराने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


