ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल

दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल

पिपरी के भगवतपुर गांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने...

दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 30 Jan 2019 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी के भगवतपुर गांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। मारपीट में दोनों तरफ से महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर उन्हें अस्पताल भेज दिया।

भगवतपुर निवासी रामप्रकाश का पड़ोस के ही रामदीन से काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रामप्रकाश ने अपने घर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर कुछ दिनों पहले दीवार बनवाई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह रामदीन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी दीवार को गिराकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी मिलने के बाद रामप्रकाश मौके पर पुहंचा और दीवार गिराने का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया। गाली गलौच के बाद दोनों पक्ष से लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा चलने लगा। मारपीट में एक तरफ से रामदीन उसकी पत्नी रामकली, बेटी काजल व साथी सुरजीत घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से रामप्रकाश उसकी पत्नी पार्वती व बेटा मनीष को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें