ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीटायर फटने के बाद खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, दो घायल

टायर फटने के बाद खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, दो घायल

कोखराज थाना क्षेत्र के समीप हाईवे पर एक खड़े ट्रक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत...

टायर फटने के बाद खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 09 Apr 2019 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोखराज थाना क्षेत्र के समीप हाईवे पर एक खड़े ट्रक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक है।

प्रतापगढ़ के कोहड़ौर के सूर्यगढ़ निवासी अरविंद दुबे ट्रक चालक है। उसके साथ गांव का ही मनीष दुबे खलासी है। दोनों चेन्नई से ट्रक लेकर मंगलवार शाम को प्रयागराज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कोखराज थाना के समीप पहुंचे। वह आगे खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में अरविंद दुबे व मनीष दुबे को गंभीर चोटें आई। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत चिंताजनक है, दोनों एसआरएन रेफर किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें