
टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में 12 के छात्रों की हुई विदाई
Kausambi News - सरायअकिल, संवाददाता। टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और कक्षा 12 के नितिन दिवाकर और सुधांशी सिंह को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सरायअकिल, संवाददाता। टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में सोमवार को कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 12 के नितिन दिवाकर को मिस्टर फेयरवेल सुधांशी सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समारोह को यादगार बना दिया। समारोह टीआरएस के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रविंद्र सिंह और प्रधानाचार्या निधि शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल जीवन की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




