ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीछेड़खानी से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह

छेड़खानी से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह

करारी के एक गांव में बुधवार की सुबह छेड़खानी से आहत होकर एक किशोरी ने आत्मदाह कर लिया। दो युवकों ने मंगलवार को छेड़खानी की थी। शिकायत के बाद परिजनों को धमकी भी मिली थी। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने...

छेड़खानी से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 01 Apr 2020 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

करारी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से गांव के दो युवक लगातार छेड़खानी कर रहे थे। मंगलवार को दोनों युवकों ने सारी हद ही पार कर दी। किशोरी से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसको धमकी दी। किशोरी ने अपने परिजनों को बताया तो वह युवकों के घर उलाहना लेकर गए। युवकों के परिजनों ने उनको भी देख लेने की धमकी दी। इससे दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। बुधवार की सुबह किशोरी के परिजनों ने आवेश में आकर आरोपी युवकों के घर धावा बोल दिया। गांव में बवाल होने की संभावना बन चुकी थी। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इससे किशोरी क्षुब्ध हो गई। किशोरी ने करीब 11 बजे घर के भीतर खुद को आग लगा लिया। कमरे में जलकर किशोरी की मौत हो गई। धुआं उठता देख लोग भागकर पहुंचे तो किशोरी की लाश देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर करारी थाने की पुलिस पहुंची। एसपी अभिनंदन, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सच्चिदानंद पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव गांव आया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इलाकाई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे थे। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें