Tribute to Former PM Manmohan Singh at Dr Rizvi Springfield School डॉ. मनमोहन के कार्यों को याद रखेगा देश: राशिद रिज़वी, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTribute to Former PM Manmohan Singh at Dr Rizvi Springfield School

डॉ. मनमोहन के कार्यों को याद रखेगा देश: राशिद रिज़वी

Kausambi News - नगर पंचायत करारी स्थित डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उनके कार्यों और देश के लिए योगदान को याद किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी ने दो मिनट...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 27 Dec 2024 05:11 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. मनमोहन के कार्यों को याद रखेगा देश: राशिद रिज़वी

नगर पंचायत करारी स्थित डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर उनके द्वारा किये गए कार्य को याद करते हुए देश हित में उठाये गए कदमों पर प्रकाश डाला गया। डॉ० अख्तर हसन रिज़वी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिज़वी ने डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में डॉ० सिंह ने लाइसेंस राज को समाप्त कर दिया, जो दशकों से भारतीय अर्थव्यवस्था में धीमी आर्थिक वृद्धि और भ्रष्टाचार का श्रोत था। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का काम किया है। इसके बाद उपस्थित सभी अध्यापक सहित छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, ओम शंकर पाण्डेय, अश्नीत कुमार, शमीम रज़ा, मोहम्मद आरिफ़ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बीआरसी चायल में शोक सभा का हुआ आयोजन

चायल। खंड शिक्षा अधिकारी चायल के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र चायल एवं प्राथमिक विद्यालय चायल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देहावसान पर शोक सभा आयोजित की गई।

शोक सभा में विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए उनके जीवन काल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भारत देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसी के साथ प्राथमिक विद्यालय रैया देह माफ़ी में गुरुवार को असमय दिवंगत हुए कक्षा आठ के छात्र इरफ़ान अहमद को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चायल, बीआरसी चायल का समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक विद्यालय चायल के समस्त स्टाफ सहित विद्यालय के बच्चों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।