होली पर ट्रांसपोर्ट बंदी से बाजारों में सामान की बढ़ी किल्लत

Mar 06, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कानपुर की उद्योग नगरी से जुड़े ट्रांसपोर्ट का काम होली पर्व के कारण बंद है, जिससे जिले के बाजारों में खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि मांग बढ़ने के बावजूद सप्लाई ठप होने से सामानों की कमी हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार से सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

होली पर ट्रांसपोर्ट बंदी से बाजारों में सामान की बढ़ी किल्लत

होली पर्व को लेकर कानपुर की उद्योग नगरी से जुड़े ट्रांसपोर्ट का काम कई दिनों से बंद है। इसका असर अब जिले के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्ट ठप होने के कारण अझुवा, देवीगंज, दारानगर, सिराथू, भरवारी सहित आसपास के कई बड़े बाजारों में खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग के खाद्य व अन्य सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। व्यापारियों के अनुसार कानपुर की औद्योगिक नगरी से ही अधिकांश किराना, खाद्य पदार्थ, मेवा, नमकीन, प्लास्टिक सामग्री समेत कई जरूरी सामान आसपास के जिलों में भेजे जाते हैं। होली के त्योहार के दौरान हर साल की तरह इस बार भी ट्रांसपोर्ट लगभग 8 से 10 दिनों के लिए बंद हो गया है।

ट्रांसपोर्ट बंद होने के साथ ही कानपुर की थोक मंडियां भी करीब एक सप्ताह से 10 दिन तक बंद रहती हैं। इससे दुकानदारों तक नए माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर बाजारों में दिखाई दे रहा है और कई जरूरी सामानों की कमी होने लगी है। थोक व्यापारियों का कहना है कि इस दौरान मांग तो बढ़ जाती है, लेकिन सप्लाई बंद होने से कई सामानों की शॉर्टेज हो जाती है। फुटकर दुकानदारों को भी समय पर माल नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि होली के कारण ट्रांसपोर्ट बंदी के चलते बाजारों में रंग-गुलाल, किराना और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से ट्रांसपोर्ट सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी तो बाजारों में सामान की आवक सामान्य हो जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।