प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के साथ दी गई किट

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

नगर पंचायत दारानगर में 2027 की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 55 प्रगणकों और 9 सुपरवाइजरों को जनगणना प्रक्रिया, सर्वेक्षण कार्य और डेटा संकलन के बारे में जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी ने सभी को जनगणना किट वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के साथ दी गई किट

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 55 प्रगणकों एवं नौ सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनर प्रभाकर मिश्र और रामभजन ने उपस्थित कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, सर्वेक्षण कार्य, परिवारों का विवरण दर्ज करने की विधि तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन डेटा संकलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति का सही विवरण दर्ज हो सके। प्रशिक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना किट वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी कर्मचारी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।