रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
Kausambi News - चरवा थाने के दालियानपुर गांव में एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुभांशी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, घर से खेत की ओर जा रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के दालियानपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दालियानपुर निवासी राधेश्याम पासी की सत्रह वर्षीय बेटी शुभांशी सोमवार सुबह घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि किशोरी संभल नहीं सकी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक शुभांशी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और उसे सुनने में भी दिक्कत थी। वह छह बहनों और एक भाई में चौथे नंबर की थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


