पति की करतूतों से आजिज आकर रिंकी ने की थी खुदकुशी
Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में रिंकी ने पति के अत्याचारों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि पति गिरजेश दूसरी महिला से बातचीत करता था और रिंकी को पीटता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की रिंकी ने पति की करतूतों से आजिज आकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बघेलापुर निवासी 28 वर्षीय रिंकी रैदास करीब 10 साल से अपने पति गिरजेश सरोज के साथ रह रही थी। गुरुवार की सुबह उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। शुरुआती दौर में खुदकुशी की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि संतान नहीं होने के कारण रिंकी का गिरजेश से झगड़ा हुआ था। इसी के बाद उसने आत्महत्या की थी।
बाद में देर शाम मृतका की मां बिजली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गिरजेश दूसरी किसी महिला से बातचीत किया करता था। इसका विरोध करने पर आए दिन रिंकी को पीटता था। इस वजह से रिंकी ने खुदकुशी की। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


