
घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला छात्रा का शव
Kausambi News - सिराथू के अफजलपुर सातों गांव में 14 वर्षीय छात्रा रिया का शव सोमवार सुबह घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। परिवार खेत में था, लौटने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने...
सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों गांव की एक छात्रा का शव सोमवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा गया है। मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों निवासी लक्ष्मण यादव किसानी करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी रिया कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार की सुबह उसने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेत में गए थे। लौटने पर उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवार के सदस्य घटना को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति साफ हो जाएगी। किशोरी ने खुदकुशी की तो क्यों की, इसकी जांच कराई जा रही है। हत्या जैसी बात सामने आई तो उस हिसाब से कार्रवाई होगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


