सर्प दंश से महिला की मौत, कोहराम
Kausambi News - संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज गांव में एक 45 वर्षीय महिला बेलपति देवी की सर्प दंश से मौत हो गई। महिला खेतों में काम करने गई थीं, जहां जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिवार ने इलाज और झाड़-फूंक कराया, लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज गांव निवासी एक महिला की सोमवार शाम सर्प दंश से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। असतुल्लागंज गांव की रहने वाली 45 वर्षीय बेलपति देवी पत्नी जगपत घरेलू महिला थीं। सोमवार की शाम वह किसी काम से खेतों की ओर गई थीं। वहां उनको जहरीले सांप ने काट लिया। सर्प दंश की खबर सुनकर महिला और उनके परिजनों के होश फाख्ता हो गई। परिवार वालों ने इलाज के साथ ही झाड़-फूंक भी कराया। इसके बावजूद महिला की सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


