चाचा-भतीजों की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर/सिराथू में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चाचा छविनाथ सिंह और उनके भतीजे अनिल सिंह की मौत हो गई। परिवार बारात से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम हाउस में परिवार का करुण क्रंदन सुनाई दिया। यह घटना पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ बनकर टूट पड़ी।

चाचा-भतीजों की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

मंझनपुर/सिराथू, हिन्दुस्तान टीम सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन ओवरब्रिज के समीप मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में हुई चाचा-भतीजों की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों की चीत्कारें मेडिकल कॉलेज से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक गूंजती रहीं। उनका करूण क्रंदन देख हर आंख नम हो गई।फतेहपुर जिले के लीलंबरपुर निवासी 50 वर्षीय छविनाथ सिंह पुत्र बड़ेलाल मंगलवार की रात परिजनों के साथ भाई राजकुमार के साले के बेटे की बारात में शामिल होने कोखराज के बरमतपुर गए थे। घर से निकलते वक्त खुशियों का माहौल था। रास्ते भर हंसी-ठिठोली चलती रही। बारात में मौज मस्ती भी हुई।

भोजन इत्यादि के बाद सभी घर को रवाना हुए। सोचा था कि घर पर चैन की नींद सो लेंगे। किसी को क्या पता था कि इसके पहले ही भगवान रास्ते में हमेशा-हमेशा के लिए आंखें बंद कर देंगे। दर्दनाक हादसे में छविनाथ के भतीजे अनिल सिंह व चालक गोलू उर्फ राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। यही खबर सुनकर परिवार वाले बदहवाश हो गए थे। कुछ ही घंटे बाद एसआरएन प्रयागराज से एक और मनहूस सूचना आ गई। पता चला कि स्वयं छविनाथ तथा उनके एक अन्य भतीजे अरविंद सिंह की भी सांस थम गईं हैं। रिश्तेदार एवं परिवारीजन रातभर मेडिकल कॉलेज में जमा रहे। कोई शव के करीब सिसक रहा था तो कोई दहाड़े मारकर रो पड़ता था। कुछ घायलों के साथ-साथ एसआरएन चले गए थे। बुधवार को दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस चीत्कारों से गूंजता रहा। एसआरएन में जिनकी मौत हुई, उनकी लाश सीधे परिवार वाले घर लेकर चले गए। बाकी दो के शव कौशाम्बी पीएम हाउस से घर पहुंचाए गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।