Kausambi News: नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: भरवारी कस्बे में एक नवविवाहिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इसकी जानकारी है। शव बंधक कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने फोन कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Kausambi News: भरवारी कस्बा स्थित मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे से 28 पेट का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें ससुरालियों पर प्रताड़ना की बात लिखी गई है। आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 20 निवासी वीरेंद्र केसरवानी लकवाग्रस्त हैं। उन्होंने अपनी बेटी शेफाली (28) की शादी बीते सात मई को प्रयागराज जनपद के फाफामऊ के गोपाल केसरवानी (32) पुत्र कमल केसरवानी से की थी। मृतका के भाई विकास केसरवानी के अनुसार, उन्होंने दान-दहेज सब कुछ दिया था। इसके बाद भी उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। एक बार के बाद दूसरी दफे बहन ससुराल गई ही नहीं थी। सोमवार की सुबह विकास सब्जी लेने बाजार चला गया। बर्तन और झाड़ू-पोछा करने आई मेड ने शेफाली को जगाया तो कमरे के भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। बाजार से लौटे भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर शेफाली का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शेफाली का मोबाइल फोन व 28 पेज का सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने भी महिला थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं。

रात को फोन पर पति से हुई थी बात

पीड़ित भाई विकास केसरवानी ने बताया कि उसकी बहन शेफाली को बहनोई सोमवार को बुलाने आने वाले थे। रात में बहन-बहनोई के बीच फोन पर न जाने क्या बात हुई कि शेफाली ने जान दे दी। पुलिस कब्जे में लिए गए मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

एक दिन में तो नहीं लिखा होगा सुसाइड नोट

घटना स्थल से पुलिस ने 28 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इसमें पति व अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ना की मुख्य बात लिखी हुई है। अफसर खुद भी मान रहे हैं कि इतने पन्ने का सुसाइड नोट इतनी जल्दी नहीं लिखा जाएगा। उसमें अलग-अलग कलमों से लिखाई दिखाई दे रही है। हैंड राइटिंग मिलान के लिए एक्सपर्ट का सहारा लिए जाने की तैयारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेफाली ने आत्महत्या क्यों की?
शेफाली ने आत्महत्या अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए की, जो 28 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।