Kausambi News: मीरपुर में अंतिम संस्कार से इंकार, किया चक्काजाम
Kausambi News: चायल के मीरपुर गांव में गया प्रसाद साहू के चार बच्चों की मौत की घटना ने हाहाकार मचाया। बच्चों का शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जाने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया। प्रशासन ने उनकी मांगें मानकर स्थिति को नियंत्रित किया। बच्चों की पहचान आदित्य, रिव, अमित और जान्हवी के रूप में हुई है।

Kausambi News: चायल के मीरपुर गांव में गया प्रसाद साहू के चार बच्चों का शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा तो हाहाकार मच गया। घटना से नाराज लोग अचानक आपे से बाहर हो गए। सड़क को चौराहा पर रखकर जाम कर दिया। तीन घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। मंझनपुर एसडीएम ने उनकी शर्तों को मानते हुए किसी तरह शांत कराया तो शवों का क्रियाकर्म किया गया। चायल के मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू प्रयागराज में चाऊमीन के ठेले पर काम करते हैं। वह परिवार समेत चिल्लाशहबाजी गांव में पटाखा फैक्टरी के बगल में बनाकर रहते हैं। सोमवार को वह प्रयागराज के लिए चले गए थे।
बारिश होने की वजह से परिवार के सभी बच्चे घर पर थे। इनमें आदित्य, रिव, अमित , जान्हवी मौजूद थे। धमाके के बाद ये सभी बच्चे मलबे में दफन हो गए थे। किसी तरह इनका शव बाहर निकाला गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रशासनिक अधिकारी इनके शवों को लेकर मीरपुर गांव पहुंचे तो हंगामा हो गया। नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा व पक्के मकान की मांग करते हुए शवों को चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस व प्रशासन पर पटाखा कारोबारी से साठगांठ का भी खुला आरोप लगाया गया। करीब तीन घंटे तक लोगों ने जाम लगाकर रखा था। करीब छह बजे एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्या ने लोगों की शर्तों को स्वीकार किया और ठोस आश्वासन दिया तो इसके बाद शवों का क्रियाकर्म किया गया। इसके बाद अफसरों ने सुकून की सांस ली।


