Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTragic Drowning of 15-Year-Old Girl in Tarni Village

कासा की सीक निकालने गई किशोरी नदी में डूबी, मौत

Kausambi News - मंझनपुर के तरनी गांव में 15 वर्षीय पूजा देवी झाड़ू बनाने के लिए कासा की सीक निकालते समय नदी में डूब गई। दो घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पूजा देवी अपने परिवार का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 22 Sep 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
कासा की सीक निकालने गई किशोरी नदी में डूबी, मौत

मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव में सोमवार की दोपहर झाड़ू बनाने के लिए कासा की सीक निकालने गई किशोरी नदी में डूब गई। खोजबीन के दौरान करीब दो घंटे बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। तरनी निवासी राजेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पूजा देवी सोमवार की दोपहर सहेलियों के साथ घास काटने नदी की ओर गई थी। घास काटने के बाद वह झाड़ू बनाने के लिए वहीं पर नदी किनारे लगे कासा की सीक निकालने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में समा गई।

उधर, घास काट रहीं साथ गई सहेलियों ने अचानक उसे गायब देखा तो खोजबीन शुरू की। सुराग नहीं लगने पर घर जाकर किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। किशोरी का पिता राजेंद्र सिंह खोजबीन करते हुए नदी की तरफ गया तो वहां बेटी का चप्पल और काटी हुई घास का बोझ देख सन्न रह गए। तलाश किए जाने के दौरान किशोरी का शव लगभग दो घंटे बाद नदी में उतराता मिला। शव देख परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। किशोरी के पिता बीमार रहते हैं। किशोरी दूसरे के खेतों में काम करके परिवार का खर्च चलाती थी। माता का स्वर्गवास चार वर्ष पहले हो चुका है। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।