लकड़ी तोड़ने के दौरान दीवार गिरी, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

कौशांबी के केशव नगर वार्ड में एक युवक की लकड़ी तोड़ने के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। रवि सोनकर (40) खाना बनाने के लिए लकड़ी काट रहा था, तभी दीवार गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक छा गया।

लकड़ी तोड़ने के दौरान दीवार गिरी, युवक की मौत

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर वार्ड में रहने वाले एक युवक की पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 20 केशव नगर के रहने वाले रवि सोनकर उर्फ बंटा (40) पुत्र शिव प्रसाद सोनकर सब्जी, फल आदि बेचकर अपना परिवार चलाता है। इन दिनों गैस मिलने की समस्या को परेशान होकर वह रविवार की दोपहर खाना बनाने के लिए मोहल्ले में ही बंद पड़ी पुरानी एलआईसी की बिल्डिंग में लगे पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। इस दौरान जिस दीवार पर चढ़कर वह लकड़ी तोड़ रहा था, वह कच्ची दीवार थी जो अचानक से भरभराने लगी।

लकड़ी तोड़ने के दौरान वह पेड़ से नीचे गिरा तो उसके ऊपर दीवार भी भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लग ने एंबुलेंस के जरिये उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सिर में चोट अधिक होने के चलते उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi Newsलकड़ी तोड़ने के दौरान दीवार गिरी, युवक की मौत