घर के अंदर फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

पश्चिमशरीरा के देवाना में 17 वर्षीय ननकी देवी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों में हाहाकार मच गया। किशोरी की शादी की तैयारी चल रही थी, जिसे लेकर परिवार में विवाद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घर के अंदर फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव

पश्चिमशरीरा के देवाना में सोमवार की सुबह किशोरी का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना को लोग संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देवाना निवासी जगतपाल लोधी खेती-किसानी करके परिजनों का भरण पोषण करता है। सोमवार की सुबह जगतपाल की 17 वर्षीय बेटी ननकी देवी का घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका शव मिला। फांसी पर लटकती लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में चर्चा है कि किशोरी की शादी की तैयारी चल रही थी। किशोरी इसका विरोध कर रही थी। इसे लेकर परिवार में अक्सर कलह होती थी। सोमवार को इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इस संबंध में सीओ जेपी पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।