बीमारी से उप निरीक्षक की मौत, शोक

Feb 16, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मिर्जापुर जिले के जिगना कस्बे के उप निरीक्षक राम अवध बिंद की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में शोक की लहर है। पुलिस विभाग भी इस दुखद घटना से प्रभावित है, और एसपी ने कहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बीमारी से उप निरीक्षक की मौत, शोक

गोराजू, संवाददाता। मिर्जापुर जिले के जिगना कस्बा निवासी राम अवध बिंद पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती इन दिनों कौशाम्बी जनपद के पश्चिमशरीरा थाने में थी। काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 21 जनवरी को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होता देख परिजनों ने उनको मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार को लखनऊ मेदांता में उनकी सांस थम गईं।

मौत की मनहूस खबर से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।