बरामदे में सो रहे मासूम पर गिरा विद्युत तार, मौत

Oct 27, 2025 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - सिराथू के काजीपुर मजरा पथरावां गांव में एक सात माह के बच्चे शिवा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह बरामदे में सोते समय बिजली का तार टूटकर बच्चे पर गिर गया। परिजनों ने उसे अस्पताल...

बरामदे में सो रहे मासूम पर गिरा विद्युत तार, मौत

सिराथू। सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मजरा पथरावां गांव निवासी एक मासूम की रविवार सुबह करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। बरामदे में सोते वक्त उसके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। काजीपुर निवासी वंश गोपाल पुत्र सीताराम किसानी करता है। उसने बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था। जबकि, सात माह का मासूम बेटा शिवा बरामदे में सो रहा था। इस दौरान अचानक मकान के अंदर लगा बिजली का तार टूटकर बच्चे के ऊपर गिर गया।

आपूर्ति चालू होने की वजह से बच्चा करंट की चपेट में आ गया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार वाले भीतर गए तो बच्चे की हालत देख चीख पड़े। आनन-फानन में बच्चे को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;