Kausambi News: सर्पदंश से युवक की मौत, कोहराम
Kausambi News: सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में 28 वर्षीय किसान नरेंद्र कुमार की सांप के डसने से मौत हो गई। जब नरेंद्र खेत से घर दौड़ा, तो परिवार इलाज के बजाए अंधविश्वास में चला गया और झाड़-फूंक कराता रहा। इस त्रासद घटना से उसकी पत्नी और चार बच्चों की हालत खराब है।

Kausambi News: सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर गांव का 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ प्रजापति किसानी करके पत्नी विमला व चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। विमला के मुताबिक, शनिवार की सुबह पति खेतों की ओर गए थे। इस दौरान उनके पैर में सांप ने डस लिया। चीखते-चिल्लाते वह घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन अंधविश्वास में फंस गए। वह लोग यहां-वहां झाड़-फूंक कराते रहे तभी नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र की मौत से विमला की रो-रोकर हालत खराब है। पड़ोसियों के अनुसार, नरेंद्र के तीन बेटियां है। 20 दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ है।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


