Kausambi News: सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव में एक पांच वर्षीय लड़के हार्दिक सरोज की सांप काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के समय हार्दिक खेल रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kausambi News: सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव में सांप काटने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। जमदुआ निवासी मंगल सरोज मजदूरी करता है। उसका पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक सरोज शनिवार सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान उसको सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिवंगत मासूम तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम