Kausambi News: सर्प दंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में 18 वर्षीय सुधीर कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिसके कारण युवक की हालत बिगड़ गई। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी एक युवक की बुधवार रात सर्प दंश से मौत हो गई। चर्चा रही कि परिजन इलाज के बजाय काफी देर तक झाड़-फूंक के फेर में पड़े रहे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शहजादपुर निवासी 18 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र सुरेश सोनकर पढ़ाई के साथ किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार की रात खाने के बाद वह अपने बिस्तर पर सो गया। इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले युवक को लेकर झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

