खेलने के दौरान मासूम बालिका गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सिराथू के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार को एक तीन वर्षीय बच्ची प्रियांशी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। परिजनों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। गाँव में मातम छा गया।

खेलने के दौरान मासूम बालिका गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम को एक हृदयविदारक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सौरई बुजुर्ग निवासी दिलीप सोनकर की तीन वर्षीय पुत्री प्रियांशी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे के नजदीक पहुंच गई और असंतुलित होकर उसमें गिर गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची पानी से भरे गड्ढे में मिली।

परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद गांव के आसपास कई स्थानों पर पानी भरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो छोटे बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। मासूम प्रियांशी की मौत ने एक बार फिर ऐसे खुले और असुरक्षित गड्ढों की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।