कौशाम्बी के अधेड़ की कानपुर में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कैमा गांव के संजय सिंह, जो अपनी ससुराल जा रहे थे, की बाइक को डंफर ने टक्कर मार दी। यह हादसा कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में हुआ, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

कौशाम्बी के अधेड़ की कानपुर में मौत

पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र स्व. पृथ्वी पाल सिंह मंगलवार को अपनी ससुराल कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कार से गए थे। बुधवार को वह कार छोड़कर रिश्तेदार की बाइक लेकर अपनी बिटिया काजल के यहां फतेहपुर जिले के थरियांव जा रहे थे।कानपुर के घाटमपुर के जगदीशपुर पतारा स्थित नेशलन हाईवे पर तिलसड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक में डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।