अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी मजदूर की मौत
Kausambi News - पंसौर गांव के 20 वर्षीय मजदूर रवींद्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। परिवार में शोक का माहौल है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए चरवा के पंसौर गांव निवासी एक मजदूर की मंगलवार सुबह सांसें थम गईं। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव का 20 वर्षीय रवींद्र पुत्र रामनाथ मजदूरी करता था। एक मार्च की शाम वह कहीं से मजदूरी करके घर लौट रहा था। बड़ेगांव में पानी टंकी के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए श्रमिक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
यहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। हालांकि, परिवार वालों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया था। वहां मंगलवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवार वालों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



