Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTragic Accident Claims Life of Laborer in Manjhanpur Family in Mourning
बाइक की टक्कर से जख्मी श्रमिक की गई जान

बाइक की टक्कर से जख्मी श्रमिक की गई जान

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर के शिवरतन का पूरा गांव में एक मजदूर की शनिवार को बाइक की टक्कर से गंभीर चोटें आईं। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार...

Oct 01, 2025 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पूरा गांव के समीप शनिवार शाम बाइक की टक्कर से जख्मी हुए श्रमिक की मंगलवार रात मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। शिवरतन का पूरा निवासी 36 वर्षीय शिवकुमार सोनकर पुत्र रघुराज मजदूरी करता था। शनिवार की शाम मजदूरी करने के बाद वह घर लौटा। इसके बाद पैदल ही दैनिक क्रिया के लिए गांव के बाहर गया। लौटते वक्त गांव के मोड़ के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्जकर बाइक सीज कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।