
किराना दुकान से नकदी लेकर भागे तीन युवक, दो पकड़े गए
Kausambi News - रविवार की शाम चरवा थाने के चौराहे पर किराने की दुकान से तीन युवकों ने गल्ले में से रुपये निकालकर भागने का प्रयास किया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरवा थाने के स्थानीय चौराहे पर रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब किराने की दुकान से तीन युवक गल्ले में रखे रुपये निकालकर भाग निकले। तीनों युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे। दुकानदार अंदर सामान लेने गया। तभी मौका पाकर एक युवक ने गल्ले से नकदी निकाल ली और तीनों वहां से भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर दो को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। चरवा चौराहा निवासी होरीलाल ने घर के अगले हिस्से में किराने की दुकान खोल रखी है। रविवार शाम तीन युवक सामान लेने के लिए उसकी दुकान पहुंचे।

सामान लेने अन्दर गए दुकानदार को देखते ही युवक गल्ले से नकदी निकाल भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने तीनों में से दो युवकों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों युवकों तलाशी ली गई, जिसमें कुछ नकदी बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


