Kausambi News: मासूम को पिकअप ने रौंदा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: बलीपुर टाटा गांव में तीन वर्षीय मासूम श्रद्धा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: मासूम को पिकअप ने रौंदा, हालत गंभीर

Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा मजरा सालिक राम का पूरा गांव में घर के सामने खड़ी तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलीपुर टाटा गांव निवासी रमेश कुमार के अनुसार सोमवार शाम उनकी तीन वर्षीय भतीजी श्रद्धा उर्फ लाडली पुत्री शिवराम सिंह घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान चरवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।