Kausambi News: पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत तीन को पीटा, केस
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: गुरुवार शाम महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। पड़ोसी मनीष निषाद ने गाली देने के बाद पिटाई की, जिसमें पीड़ित का बेटा और बेटी भी घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घोघपुर गांव की ऊषा देवी पत्नी बच्चा निषाद ने बताया कि गुरुवार की शाम पड़ोसी मनीष निषाद पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने पिता रामसूरत के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे सर्वेश व बेटी गोरकी को भी पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।


