विवेचकों को दिए गए विधिक एवं तकनीकी टिप्स

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद के विवेचकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन, विवेचकों को गिरफ्तारी की प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन और न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतिकरण पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। संयुक्त निदेशक अभियोजन मोहन यादव ने सावधानियों और केस डायरी लेखन पर जोर दिया।

विवेचकों को दिए गए विधिक एवं तकनीकी टिप्स

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के विवेचकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन विवचकों को महत्वपूर्ण विधिक एवं तकनीकी टिप्स दिए गए। एसपी कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विवेचकों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन की क्षमता विकसित करना है। द्वितीय दिवस के सत्र में विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो, साक्ष्य संकलन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में संयुक्त निदेशक अभियोजन मोहन यादव द्वारा संचालित किया गया।

मोहन यादव ने विवेचकों को संबोधित करते हुए कहा कि विवेचना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां, केस डायरी लेखन की गुणवत्ता और अभियोजन को मजबूत बनाने वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि बीएनएसएस-2023 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन ही मजबूत मुकदमों का आधार बन सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।