Kausambi News: पड़ोसी ने युवक को फोन पर दी धमकी
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: मंझनपुर के भरसवां गांव में ज्ञानेंद्र कुमार को पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद ज्ञानेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने कहा कि वह गाली देने का ऑडियो वायरल करेगा और शिकायत करने पर छेड़खानी के मामले में फंसा देगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को पड़ोसी दिलीप सिंह ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मार डालने की धमकी दी। कहा कि गाली देने का ऑडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करके बदनाम कर देगा। इसकी शिकायत कहीं की तो छेड़खानी के मुकदमे में फंसा देगा। परेशान पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


