ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीछेड़खानी का विरोध करने पर दी धमकी

छेड़खानी का विरोध करने पर दी धमकी

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम किशोरी को घर में अकेला देख युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी...

छेड़खानी का विरोध करने पर दी धमकी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 16 Jun 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम किशोरी को घर में अकेला देख युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी करता है। वह मंगलवार को घर पर बेटी को छोड़कर अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने चला गया। इसी दौरान घर में किशोरी को अकेला देख पड़ोस के दो युवक वहां पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। किशोरी के विरोध करने पर आरोपितों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। किशोरी ने मां के लौटने पर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर आरोपित युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें