Kausambi News: अदालत के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: मंझनपुर के समदा गांव के निवासी मनीष कोरी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 12 जून को सैनी के कुलदीप पाल ने उसे फोन किया और पुलिस कार्रवाई की कमी के कारण मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की जांच डीएसपी सिटी करेंगे।

Kausambi News: अदालत के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा

Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव निवासी मनीष कोरी ने बताया कि 12 जून को सैनी के मलाक पिंजरी गांव के रहने वाले कुलदीप पाल ने उसे फोन किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी दी।मंझनपुर चौराहे पर मिलने पर भी उसने अभद्रता की। पीड़ित के मुताबिक, घटना की तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। इसकी जांच डीएसपी सिटी सौरभ सामंत करेंगे। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: अदालत के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा